कौशाम्बी।
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में डॉ. ऋषि चौरसिया को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर चौरसिया समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे चौरसिया समाज के लिए गौरव का क्षण बताया।
कौशाम्बी चौरसिया समाज के लोगों ने डॉ. ऋषि चौरसिया को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। समाज के लोगों ने कहा कि डॉ. ऋषि चौरसिया को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से समाज के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
इस अवसर पर चौरसिया समाज के प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने डॉ. ऋषि चौरसिया पर विश्वास जताकर समाज को सम्मान देने का कार्य किया है।
समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि डॉ. ऋषि चौरसिया पिछड़ा वर्ग तथा चौरसिया समाज के हितों को संगठन के माध्यम से मजबूती से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया





