सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी, ड़ी पी मेमोरीयल पब्लिक स्कूल करन चौराहा के छात्रों ने लहराया परचम

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी 

सराय अकिल, 13 मई 2026: - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम आते ही डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल करन चौराहा सराय अकिल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले में अपना परचम लहराया।


इंटरमीडिएट के टॉपर बिद्यार्थी 👉


कक्षा 12 में  मैथ ग्रुप से तेजस केशरवानी ने 94.02 प्रतिशत जमीर अहमद ने 91 प्रतिशत विवेक पाल ने 88 प्रतिशत अथर्व मेहरोत्रा ने 84 प्रतिशत  रितिका मिश्रा ने 83 प्रतिशत बायो ग्रुप से अनुभव गुप्ता ने 83 प्रतिशत स्नेहा सिंह ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।


प्रबंधक ने दी बधाई, छात्रों को किया सम्मानित 👉  


विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर भीष्म सिंह ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। हमारे बच्चे लगातार परिश्रम कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। 

प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय में नियमित टेस्ट, स्मार्ट क्लास और अतिरिक्त कक्षाओं से बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार किया गया।जिसका परिणाम हम देख रहे है।

विद्यालय के डायरेक्टर अजीत सिंह ने टॉपर छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  और सभी के उज्वल भविष्य क़ी कामना क़ी साथ ही विद्यालय परिवार के सभी अध्यापको और कर्मचारियों का आभार जताया जिनके कार्य के प्रति लगन शीलता और मेहनत ने सभी का गौरव बढ़ाया है।

परिणाम की खुशी में विद्यालय परिसर में ढोल नगाड़े बजे और छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनायें देकर जश्न मनाया। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक बन्धु एवं अभिवावक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।


रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया,शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top