सराय अकिल, कौशाम्बी।
मंडलायुक्त लोकेश एम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरिक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया की यहां काफ़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते है इसी क़ो ध्यान में रखते हुए यहां 200 बेड के वार्ड की सुबिधा बढ़ाये जाने के लिए शासन क़ो पस्ताव भेजे गये है। शीघ्र ही यहां पर अन्य जाँच सुबिधाये यथा अल्ट्रासॉउन्ड की ब्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी।
सीएमओ डाक्टर संजय कुमार ने बताया की सराय आकिल व सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क़ो आधुनिक सुबिधा से बहाल किया जायेगा क्योंकि यहा दोनों जगह बहुत संख्या मे ग्रामीण एरिया के लोग आते है जिनको स्वास्थ्य सुबिधाये मिलने में आसानी होंगी ।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर ललित सिंह ने बताया की उनकी टीम लगातार लोगो के सहयोग से सबको उपलब्ध सेवाओं का लाभ पहुंचा रही है जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं और सराय आकिल स्वस्थ केंद्र पर उनको विश्वास है जिनके कारण छेत्र ही नहीं दूरदराज से भी कभी संख्या में मरीज यहां आते है जिनकी सेवा करना हम अपना कर्तब्य समझते है।इस दौरान मंडलायुक्त महोदय क़ो केन्द्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गयी।
निरीक्षण के दौरान अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ललित सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया



