फार्मासिस्ट दिवस पर एआरके कॉलेज में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

मॉडल, पोस्टर, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा कॉलेज परिसर, विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर किया सम्मानित

कौशाम्बी ।

 विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एआरके कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कॉलेज परिसर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर समारोह में चार चांद लगा दिए। मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता तथा गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव अजीत कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार शोएब अहमद तथा निदेशक एवं प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल, पोस्टर और रंगोलियों का अवलोकन किया तथा उनकी कल्पनाशीलता, मेहनत और रचनात्मक सोच की जमकर सराहना की।

मॉडल एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फार्मेसी, स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के मॉडल जहां वैज्ञानिक सोच और तकनीकी समझ को प्रदर्शित कर रहे थे, वहीं पोस्टरों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता और फार्मासिस्ट की भूमिका से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से सामने आए।

रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के खूबसूरत संयोजन और कलात्मक कल्पना से मनमोहक आकृतियां उकेरीं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top