मंदिरों में पूजा के बाद वृद्धाश्रम पहुंचे डॉ. आशीष, बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद
कौशाम्बी। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। होटल या रेस्टोरेंट में पार्टी करने के बजाय उन्होंने दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से की और शाम को वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं।
डॉ. आशीष ने सराय अकिल के घोषिया रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद जैन मंदिर और समरो-पिंडरा स्थित भगवान विष्णु मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद वह ओसा, मंझनपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अंगवस्त्र भेंट किए। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. आशीष ने कहा कि जन्मदिन केवल अपने लिए खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के साथ खुशियां बांटने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनका आशीर्वाद जीवन की बड़ी पूंजी है।
उनका यह अंदाज जन्मदिन को सेवा, सम्मान और संस्कार से जोड़ने वाला संदेश दे गया।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया


