कौशाम्बी।
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मंझनपुर कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान एसपी ने व्यापारियों से संवाद करते हुए अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों की रोकथाम और किसी भी घटना के शीघ्र खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने का भी आग्रह किया।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया


