शक्ति पीठ कड़ाधाम में आयोजित होने वाले आषाढ़ मेला क़ो सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कौशाम्बी पुलिस अलर्ट, एएसपी ने पुलिस कर्मियों क़ो सुरक्षा ब्यवस्था बनाये रखने के दिये कड़े निर्देश

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी

शक्ति पीठ कड़ा धाम में आयोजित होने वाले आषाढ़ मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, सुरक्षित गंगा स्नान और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ ड्यूटी करें तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीनता से पेश आये ।

एएसपी ने मंदिर परिसर, गंगा घाट, पार्किंग स्थल, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, महिला एवं बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने गंगा घाटों पर फ्लोटिंग बैरियर के बाहर किसी भी श्रद्धालु को न जाने देने, जल पुलिस और गोताखोरों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा जेबकतरों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

ब्रीफिंग में क्षेत्राधिकारी सिराथू, प्रभारी निरीक्षक कड़ा धाम सहित मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top