नागपंचमी के पावन पर्व को भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित समाज के अध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष श्री झल्लर प्रसाद चौरसिया ने की, संचालन जिला उपाध्याय कामता प्रसाद चौरसिया ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से समाज हित के अनेक समस्याओ के निराकरण हेतु निर्णय लिया गया।बैठक में यह निश्चित किया गया की इस बार नागपंचमी उत्सव (चौरसिया दिवस ) कामद गिरी पैलेश निकट राज डेयरी के बगल में करारी प्रयागराज रोड से सम्पन्न कराया जायेगा।
बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि नागपंचमी केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का माध्यम भी है। नागपंचमी चौरसिया समाज का प्रमुख उत्सव है क्योंकि नागबेल से ही (पान ) से चौरसिया का प्रमुख ब्यवसाय एवं पहचान है। संगठन इस अवसर पर भंडारे के आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, और युवा पीढ़ी क़ो नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है इस पर जानकारी देगा जिससे समाज के युवा पीढ़ी जानकारी प्राप्त कर भविष्य में इस कार्यक्रम क़ो और मजबूती से मनाये।
जिला अध्यक्ष झल्लर चौरसिया ने कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक गांव और मोहल्ले से समाज के लोग परिवार सहित उत्सव में शामिल हों और अन्य समाज के लोगो तक भी यह जानकारी पहुचाये और कार्यक्रम में लोगो क़ो शामिल करे जिससे एक सामूहिक परिचय भी होगा और एकता भी मज़बूत होंगी।
जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद चौरसिया ने कहा कि आज हम लोग यहां इकट्ठा हुए है क्योंकि हमें समाज क़ो एक नई दिशा में ले जाना है सब का मकसद है की चौरसिया समाज, समाज के एकाकृत शक्ति से वह सम्मान और हक प्राप्त करे ज़ो हमारा अधिकार है ज़ो हमें नहीं मिल रहा है यह समाजिक एवं राजनितिक दोनों जगह दिखाई हम सब क़ो देती है।
यह हमें बहुत जल्द प्राप्त हो सकता है अगर हम इस फार्मूले पर काम करे - समाज +संगठन +सरकार मतलब यह है की समाज सर्वोपरि है समाज अपने हक की लड़ाई के लिये संगठन बनाता है अपना अध्यक्ष चुनता है अध्यक्ष अपनी कमेटी बनाता है और समाज के विकास हेतु राजनितिक दल एवं सरकार में समाज के हक की बात रखता है और उसे मनवाता है और यह होगा भी परन्तु हमारे समाज क़ो अपने नेता के साथ कंधा से कन्धा मिलाकर कर चलना होगा। जिस दिन हम यह कर गये उस दिन ज़ो आप चाहते है वही होगा।
ज्ञात होकि इस दौरान अर्जुन प्रसाद चौरसिया, श्री चन्द्र चौरसिया झल्लर प्रसाद चौरसिया मुन्नू लाल चौरसिया मिलन चौरसिया राम नरेश चौरसिया राकेश कुमार चौरसिया बालक चौरसिया कामता प्रसाद चौरसिया छोटे लाल चौरसिया शिव प्रसाद चौरसिया राम सुमेर चौरसिया सतीश कुमार चौरसिया रविंद्र प्रसाद चौरसिया बीरेंद्र कुमार चौरसिया विश्व कांत चौरसिया बृजेश कुमार चौरसिया मुकेश कुमार चौरसिया विष्णु चौरसिया अर्पित चौरसिया रितिक चौरसिया आदि समाजबंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया



