कौशाम्बी।
भारतीय जनता पार्टी चायल तहसील का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को सराय अकिल स्थित सुंदर रिजॉर्ट में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और प्रत्येक बूथ पर जीत का लक्ष्य तय करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री कमलेश गौतम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चायल विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल उपस्थित रहीं। संचालन जिला महामंत्री ज्योति गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि चुनाव की जीत बूथ से ही शुरू होती है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। सरकार बनाने लड़ाई लड़ने का कोई काम करता है तों वह हमारा बूथ अध्यक्ष और उसकी समिति ही करती है उसी के ऊपर सारा दारोमदार निर्भर है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा की कारकर्ता क़ो कमल के लिये काम करना हैं उम्मीदवार तय करना पार्टी का काम है।
विधायक पूजा पाल ने कहा कि चायल तहसील की सभी बूथों पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलानी है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को पन्ना प्रमुख और लाभार्थी से संपर्क करना होगा। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों का प्रचार करने पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान सफल आयोजन के लिये मण्डल अध्यक्ष द्वारा एवं जिला महामंत्री ज्योति गुप्ता ने बूथ अध्यक्ष गण क़ो सम्मानित करने के बाद सेक्टर संयोजक गण का भी अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
ज्ञात हो की इस दौरान संजय कुमार गुप्ता शिव मोहन मौर्य चक्रेश मिश्रा नगेन्द्र प्रताप सिंह चन्द्र बली पटेल अतुल द्विवेदी संदीप मिश्रा उमेश केशरवानी नितिन पासी दुर्गेश नंदन मिश्रा, भवन जयसवाल अशोक विश्वकर्मा पियूष रस्तोगी दिलीप कुमार गुप्ता कामता प्रसाद चौरसिया शनि गौतम हरी शंकर सोनी सतीश जयसवाल राकेश मिश्रा आशीष पाण्डेय कल्लू अग्रहरि अशोक पासी विष्णु सोनी नत्थू लाल नरेश दिवाकर नरेश अग्रहरि मुकेश गौतम बबलू गौतम सुनील सोनी विकास गुप्ता तनिष्क जयसवाल, विकास मोदनवाल भारत केशरवानी कपिल पाण्डेय सूरज निषाद शिव बहादुर सिंह लाल बाबू कृष्ण नारायण रस्तोगी शेखर पाण्डेय रोहन अग्रहरि गोपाल केशरवानी सहित मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक स्वर में बूथ जीतने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया










