आपराधियों के हौंसले तोड़ने क़ी तैयारी तेज एसपी एवं एडीएम ने क़ी अभियोजन कार्यों क़ी समीक्षा

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी।

 पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, एडीएम ओमप्रकाश एवं सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह की उपस्थिति में अभियोजन कार्यों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं, अभियोगों और न्यायालय में विचाराधीन मामलों की गहन समीक्षा की गई ।एसपी सत्य नारायण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय में मजबूत पैरवी कर अपराधियों को जल्द और कठोर सजा दिलाई जाए।उन्होंने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर व अन्य गंभीर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। वहीं एडीएम ओमप्रकाश ने गवाहों की समय पर उपस्थिति, साक्ष्यों के बेहतर संकलन और केस डायरी समय से भेजने के निर्देश दिए।बैठक में अभियोजन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, दोषसिद्धि दर बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।


रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top