पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण हेतु सभी शाखाओ के साथ क़ी सप्ताहिक समीक्षा बैठक

Kamta Prasad Chaurasiya
0




कौशांबी।

 गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।साथ ही महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशील कार्रवाई, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी संचालन तथा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यालयी कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शाखा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता और जवाबदेही के साथ करे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। लगातार हो रही समीक्षा बैठकों को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल माना जा रहा है।


रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top