अहिल्याबाई होलकर एक अद्वितीय शासिका थीं, जिन्होंने अपनी जनहितेषी और कल्याणकारी नीतियों, दृष्टिकोण और सुशासन के माध्यम से भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया!

Kamta Prasad Chaurasiya
0



  


कौशाम्बी।


आज नगर पंचायत चरवा स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की जयंती मनाई गई इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने उनके बारे में बताया कि मंदिरों का जीर्णोद्धार: उन्होंने भारत भर के तीर्थस्थलों पर हज़ारों मंदिरों,घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण और पुनर्निर्माण करवाया। इनमें सबसे प्रमुख 1780 में औरंगजेब द्वारा नष्ट किए गए काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) का पुनर्निर्माण है। इसके अलावा सोमनाथ, गया, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम और द्वारका में भी उन्होंने निर्माण कार्य करवाए। इसके बाद उन्होंने अपने राज्य में व्यापार, कृषि और उद्योग को बढ़ावा दिया। उन्होंने निर्धनों, विधवाओं और बेसहारा लोगों के लिए हमेशा अपने राजकोष के द्वार खुले रखे। लेकिन विगत दिनों भाजपा सरकार ने काशी में बनारस (वाराणसी) में मणिकर्णिका घाट के जीर्णोद्धार और विकास कार्य के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा और चबूतरे को क्षति पहुंचाई और उस हकीकत को जनता से छुपाया यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी बनारस से सांसद है और उनके ही राज में उन्हीं की सरकार इस तरीके का कृत्य कर रही है आम जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी वह सबकुछ देख रही है कि किस तरह से उन्हें भ्रमित कर भाजपा अपना काम निकाल रही है भाजपा इसका जवाब वह आने वाले चुनावों में देगी।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से

पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला रामसूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,रमेश यादव,राकेश पाल,लल्लन पाल,उमेश पाल,रंजीत पाल,राजेंद्र पाल, अशर्फी लाल,गोलू कुमार,बलजीत कुमार,आलोक त्रिपाठी,प्रियांशु त्रिपाठी,कपिल पाण्डेय,अवधेश कुमार,इंद्रपाल रैदास,प्रदीप गौतम,नथन लाल,रजनीश कुमार,सौरभ कुमार,साहिल गौतम,पुनि लाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,बड़का रैदास,राम जी सेन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.।


रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top