कौशाम्बी
नगर पंचायत सराय अकिल सहित पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्र कस्बा और नगर क्षेत्र में आधी रात को बिजली की बार-बार कटौती विभाग द्वारा किए जाने से आम जनता परेशान हो गई है कई दिनों से बिजली की कटौती का खेल अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है जिससे गर्मी के चलते आम जनता व्याकुल हो गई है बार-बार विद्युत कटौती के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी मस्त है और लाखों जनता त्रस्त है रात्रि में अघोषित विद्युत कटौती से जनता परेशान हो कर त्राहिमाम कर रही है सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश को भी कौशाम्बी का विद्युत विभाग चुनौती दे रहा है भीषण गर्मी व संक्रमित मच्छरों से आमजन की रातों की नींद हराम है जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दावे कर रहे हैं कि प्रदेश में 22 घंटे बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी वहीं जनपद कौशाम्बी के जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश को भी दरकिनार कर रहे हैं,हैरानी की बात यह है कि क्या विद्युत विभाग को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी खौफ नहीं है क्योंकि बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद की है दावे तो ग्रामीण इलाके में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति के हो रहे हैं लेकिन यह कहा तक सच है जानता सब देख रही है भोग भी रही है। अपने काम से थका व्यक्ति सोचता है रात में आराम करेंगे पऱ ज़ब वह अपने घर पहुँचता है तों लाइट गुल रहती है नगर पंचायत सराय अकिल में आधी रात को चार पांच बार विद्युत कटौती का सिलसिला बना लिया गया है जिससे आधी रात को लोगों की नींद में खलल पड़ती है और जनता विचलित हो रही है अब देखने वाली बड़ी बात होगी कि कौशाम्बी का विद्युत विभाग कब तक नींद से जागेगा या जानता ऐसे ही इनकी नाकामियों का फल भोगती रहेगी।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया


