कौशाम्बी।
जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मंझनपुर में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व संबंधी शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर त्वरित निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर पात्र लोगों को ऑनलाइन आवेदन कराकर लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील मंझनपुर में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील सिराथू में 51 शिकायतों में 05 तथा तहसील चायल में 57 शिकायतों में 01 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया



