कौशाम्बी।
यातायात के सुगम,सुदृढ एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके अन्तर्गत दिनांक 21.05.2026 को मंझनपुर थाना परिसर में जनपद के समस्त यातायात पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी एवं तेज धूप में भी ड्यूटी पर मुस्तैद/सजग रहने हेतु उन्हें कैप एवं धूप के चश्में वितरित किए गए इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों से संवाद कर उन्हें गर्मी से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु दिशा निर्देश दिए । वर्तमान समय में अत्यधिक तापमान एवं तेज धूप के बीच यातायात पुलिसकर्मी निरंतर सड़क पर खड़े होकर आमजन की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा यह व्यवस्था की गई है जिससे यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान काफी राहत मिलेगी ।इस अवसर पर यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान धूप हीटवेव से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने ठंडा पानी एवं ओआरएस घोल के प्रयोग की सलाह दी गई । साथ ही आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी यातायात सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया


