भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्षी पार्टियों द्वारा महिला आरक्षण बिल सांसद में पास न होने देने पर किया विरोध प्रदर्शन

Kamta Prasad Chaurasiya
0





कौशाम्बी । 

चायल विधानसभा अंतर्गत मंडल सराय अकिल में भाजपा जिला महामंत्री ज्योति केशवानी के नेतृत्व में कांग्रेस, सपा एवं ईडी गठबंधन द्वारा सांसद में ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनयम का विरोध करने एवं पास न होने देने पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि हमारे जन प्रिय नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिलाओं को समाज में कंधे से कंधे मिलाकर चलने एवं हर क्षेत्र में उनके सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनयम लाए जिससे संवैधानिक रूप से उनका हक दिलाया जा सके और हमारी मातृ शक्ति भी सम्मान के जीवन के साथ देश की प्रगति में अपना योगदान दे सके परन्तु विपक्षी पार्टिया   नहीं चाहती की महिलाओं को बराबरी का हक मिल सके इस लिए उन्होंने इस ऐतिहासिक बिल का विरोध किया देश की आधी आबादी का हिस्सा महिलाएं सब देख रही है आने वाले चुनाव में मातृ शक्ति अपने अपमान का हिसाब करेगी जिससे इनका सफाया हो जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष विनीता गुप्ता ने कहा की नारी शक्ति जाग चुकी हैं और अपना हक लेना भी जान  चुकी है जो हमारा रास्ता रोकेंगे उनको जवाब देना भी हम महिलाएं जान चुके है।

मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा राजुला मिश्रा ने कहा" नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान"  हम सब मिलकर अपने नेता के नेतृत्व में एक दिन 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिलाकर रहेंगे और इन   कांग्रेस सपा एवं ईडी गठबंधन को दिखा देंगे की हम महिलाएं क्या है और हमारी ताकत क्या है।


इस दौरन विपक्ष के विरोध में प्रदर्शन जुलुश भी निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ने अपनी सहभागिता निभाई 


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top