सराय अकिल नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न, एस डी एम चायल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Kamta Prasad Chaurasiya
0




कौशाम्बी । 

नगर पंचायत सराय अकिल के सभागार में बुधवार को सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। उपजिलाधिकारी चायल ने सभी नवनामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।



कार्यक्रम की शुरुआत 3 बजे बजे राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष  अनूप सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अधिशासी अधिकार ने शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई। आप

राज्य सरकार द्वारा नगर पंचायत सराय अकिल में कुल 3 सभासद नामित किए गए हैं। शपथ लेने वालों में भारत केशवानी, तनिष्क जयसवाल, विकास मोदनवाल  शामिल रहे। एसडीएम चायल ने सभी को संविधान के प्रति निष्ठा और नगर के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद एसडीएम महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि नामित सभासदों की भूमिका बहुत अहम है। आप लोग समाज के उन वर्गों की आवाज हैं जो चुनाव प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व नहीं पाते। नगर के विकास, साफ सफाई, जल निकासी और जनसमस्याओं के निस्तारण में आपकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी सभासदों से जनता से सीधा संवाद रखने और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की अपील की।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी, अमृत 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की विस्तार से जानकारी दी। 

धर्मराज मौर्य ने कहा कि सराय अकिल नगर पंचायत में जल्द ही विकास योजना का विस्तार किया जायेगा, उन्होंने नामित सभासदों से कहा कि आप सरकार और जनता के बीच सेतु हैं। हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नामित सभासदों के आने से बोर्ड और मजबूत होगा। हम सब मिलकर सराय अकिल को आदर्श नगर पंचायत बनाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में नए सभासदों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण के बाद सभी को जलपान कराया गया। पूरा समारोह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ ।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बोले शंकर कुशवाहा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नन्दन मिश्रा उपाध्यक्ष भवन जयसवाल मंडल मंत्री अशोक केशवानी शक्ति केन्द्र संयोजक कामता प्रसाद चौरसिया शक्ति केन्द्र संयोजक सराय अकिल सतीश जयसवाल , हरी शंकर सोनी सोशल मीडिया हेड डी के गुप्ता रविन्द्र जयसवाल, बबलू गौतम, कल्लू अग्रहरि, विकास गुप्ता, सुनील सोनी, शिव नरेश केशवानी शिवबाबू केशवानी खजांची अग्रहरि सुभाष केशरवानी व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर मोदनवाल राजेश मिश्रा मुकेश गौतम कृष्ण नारायण रस्तौगी एवं नगर पंचायत के गणमान्य लोग एवं कर्मचारी गण सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top