खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज , लगी घर में आग महिला गंभीर रूप से आग से झुलसी

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी।

 जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में बृहस्पतिवार सुबह ‌ लगभग 7:30, ‌‌ 8:00 उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई।


कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान अधेड़ महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। तो वहीं पिंजरे में बंद ‌पालतू पक्षी (तोता) भी ‌आग की चपेट में आ गया ‌जब तक लोग बचा पाते तब तक आग ने ‌अपनी आगोश में ले लिया और उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कलावती पत्नी स्वर्गीय बुद्धनाथ शर्मा के घर उनकी बहू सराध्या देवी सुबह चाय बना रही थीं। तभी अचानक गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया और परिजन मदद के लिए चिल्लाने लगे।

बताया जा रहा है कि आग को बुझाने और घर का सामान सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में कलावती आगे बढ़ीं। इसी दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आग की लपटों ने घर में रखा सारा सामान जलाकर राख कर दिया, वहीं मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top