कौशाम्बी।
सराय अकिल, 14 अप्रैल 2026: मंडल सराय अकिल में सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही कस्बे में जगह जगह कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। मुख्य समारोह बुद्ध पुरी मोहल्ला स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर पार्क परिसर में आयोजित किया गया जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सराय अकिल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपना श्रद्धा सुवन अर्पित किया एवं उनके योगदान को याद किया। ज्ञात हो एक दिन पूर्व ही बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर पार्क की साफ सफाई एवं दीप प्रज्वलित करने का कार्य समपन्न हुआ था इसके बाद अम्बेडकर पार्क स्थित प्रतिमा पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता गण ने अपनी पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस दौरान समाजिक संगठनों द्वारा सुबह 11 बजे सराय अकिल कस्बे से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ निकली इस यात्रा में युवा नीले झंडे और बाबा साहब के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा सराय अकिल बाजार से करन चौराहा पटेल चौराहा फकीराबाद चौराहा मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अम्बेडकर पार्क पहुंची। पूरे रास्ते लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
जयंती के अवसर पर बच्चों को कॉपी किताब दी गई। संजीवनी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर एवं गंगा हॉस्पिटल ने यात्रा में शामिल लोगों को जल पान की व्यापक व्यवस्था की । साथ ही जगह जगह पर पर शरबत और भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई ।
ज्ञात हो कि इस दौरान एक भव्य शोभा यात्रा चित्ता पुर अम्बेडकर पार्क से चलकर करन चौराहा पर ठहरी जहां से राम प्रकाश एवं शरद कुमार राव के नेतृत्व में यह यह शोभा यात्रा संपूर्ण नगर क्षेत्र में भ्रमण किया एवं बाबा साहब का संदेश दिया।
इस दौरान लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बाबा साहब सिर्फ एक वर्ग के नहीं पूरे देश के मसीहा हैं। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। कार्यक्रम का समापन ‘जय भीम’ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
पूरे दिन सराय अकिल का माहौल भीममय रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
इस दौरन दुर्गेश नन्दन मिश्रा, पियूष रस्तोगी, भवन जयसवाल डी के गुप्ता, कामता प्रसाद चौरसिया, बबलू गौतम, मुकेश गौतम, विकास गुप्ता भारत केशवानी, सतीश जयसवाल, राम नरेश, नरेश अग्रहरि, तनिष्क जयसवाल, विकास मोदनवाल सुनील सोनी दिनेश जयसवाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया








