कौशाम्बी।
चौरसिया समाज कौशाम्बी ने दीवर कोतारी में राम सुमेर चौरसिया के आवास पर जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित कर बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर संगठन के जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया वरिष्ठ संरक्षक अर्जुन प्रसाद चौरसिया, संरक्षक पी पी चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। तत्पश्चात समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया एक महान समाजसेवी, विचारक और अधिवक्ता थे, जिन्होंने जीवन भर वंचितों और शोषितों के हक के लिए संघर्ष किया।
बाबू शिवदयाल चौरसिया का जन्म 13 मार्च 1903 को लखनऊ के तेलीबाग में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा लखनऊ के विलियम मिशन हाई स्कूल से पूरी की और बाद में कैनिंग कॉलेज से स्नातक और कानून की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1929 से वकालत शुरू की और समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया।
बाबू शिवदयाल चौरसिया ने सामाजिक असमानता, जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ दृढ़ता से संघर्ष किया। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, ज्योतिबा फुले, और पेरियार के विचारों से प्रेरणा ली। उन्होंने संसद में पिछड़े वर्गों, दलितों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों की लगातार आवाज उठाई।
इस दौरान चौरसिया समाज के एकता और विकास पर जोर दिया गया और सभी से मिलकर समाज के विकास हेतु कार्य करने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने बाबू शिवदयाल चौरसिया के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के आयोजक राम सुमेर चौरसिया रहे।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम भी किया गया तथा एक दूजे को अबीर गुलाल लगा कर पुष्पों से होली खेली गई और एक दूजे से मतभेदों को भुलाकर आपसी सामंजस्य को बढ़ावा दिया गया और मिलकर चौरसिया समाज कौशाम्बी का नाम रोशन करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर संरक्षक अर्जुन प्रसाद चौरसिया संरक्षक पी पी चौरसिया जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया उपाध्यक्ष कामता प्रसाद चौरसिया मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया, राम सुमेर चौरसिया, कुलदीप चौरसिया दीपक चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, गोपी चौरसिया शिल्पा चौरसिया हिमानी चौरसिया सहित समाज के काफी तादात में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया




