सरस महोत्सव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री ने खेली होली

Kamta Prasad Chaurasiya
0








 

कौशाम्बी।

सरस महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 करोड़ 69 लाख का डमी चेक एवं दिव्यांग जनों को ट्राइसाइकिल सहायक उपकरण एवं दिव्यागता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस दौरान संवाददाताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनने तक समाजवादी पार्टी का प्रदेश में एवं कांग्रेस का देश में सत्ता में आने का संयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार कौशाम्बी की तीनो सीटो पर विजई होगे।सयारा में आयोजित सरस महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी दीदियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहीं है। सभी पात्र लोगों को आवास की सुविधा से लाभान्वित, राशन कार्ड, शौचालय, सौभाग्य योजना के अन्तर्गत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, हर घर-नल से जल, उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन आदि योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दीदियां, लखपति दीदी बन रहीं है। प्रदेश में 03 करोड़ दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जनपद कौशाम्बी में 04 लाख 50 हजार दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सशक्त कर सकें। हर परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का कार्य किया जाएगा। 
 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत, विकसित उ0प्र0 व विकसित परिवार बनाने का संकल्प लिया गया है। बजट 2026-27 में शिक्षामि़त्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई है। शिक्षकों व रसोइयों को रू0-05 लाख तक का कैशलेश इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई। मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहें हैं। वंदेमातर्म गीत का गायन अनिवार्य हो गया है। 370 को समाप्त कर दिया गया। 31 अक्टूबर को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सबको साथ में लेकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हुआ है। जन-धन योजना के अन्तर्गत देश में 60 करोड़ लोगों का खाता खोला गया। लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि हस्तान्तरित की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह पर विकसित भारत जी राम जी अधिनियम आ गया है, यह जल्द ही लागू हो जाएगा। जनगणना के साथ ही जातीय जनगणना भी कराया जाएगा। नहरों में पानी आ रहा है। सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हो रही है। ट्रान्सफार्मर खराब होने पर निर्धारित समयावधि में ट्रान्सफार्मर बदल जा रहा है।

इस अवसर पर , भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, जनपद के प्रभारी अवधेश गुप्ता, दिलीप पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव व अजुहा शान्ती देवी, निवर्तमान विधायकगण-लाल बहादुर, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व  एवं शिवमोहन मौर्य, जितेन्द्र सोनकर, चन्द्रदत्त शुक्ला, उदयन सिंह, प्रेम चन्द्र चौधरी, भोले शंकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व पुष्पा, नीतू कनौजिया, ज्योति केसरवानी , दुर्गेश नन्दन मिश्रा, भवन जयसवाल, संजीव कुमार चौरसिया, कामता प्रसाद चौरसिया, पप्पू चौरसिया, झल्लर चौरसिया राजेंद्र शुक्ला, अनिल सिंह, सुनील सिंह, विकास गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सुनील सोनी सहित जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top