कौशाम्बी।
चौरसिया तमोली समाज कौशाम्बी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में हिमानी चौरसिया पुत्री कुलदीप चौरसिया नतिनी समाज सेवक स्वर्गीय गंगा प्रसाद चौरसिया निवासी पश्चिम शरीरा से मिलकर बिटिया को चौरसिया समाज का नाम रोशन करने के लिए माल्यार्पण कर एवं अर्थ राशि देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि चौरसिया समाज की बेटी हिमानी चौरसिया ने आत्म सम्मान में समानता तक राजकीय महिला प्रतियोगिता में अपनी अध्यापिका सुषमा चौरसिया के साथ सहभागिता की। जिसमें 18 मंडलों के 180 बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह थे। जिसमें कौशाम्बी जनपद एवं प्रयागराज मण्डल से कक्षा 8 की छात्रा हिमानी चौरसिया ने कार्मिक बुक बदलाव की कहानी का प्रदर्शन किया जिसका अवलोकन बेसिक शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, शिक्षा निदेशक ने किया तदोपरांत हिमानी चौरसिया को प्रथम स्थान का प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया इस समाचार को सुन कर लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई और कौशाम्बी चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व बिटिया का उत्साह वर्धन किया गया जो चौरसिया समाज के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर अर्जुन प्रसाद चौरसिया, पी पी चौरसिया, झल्लर प्रसाद चौरसिया, कामता प्रसाद चौरसिया, राम सुमेर चौरसिया, कुलदीप चौरसिया, संजीव चौरसिया, दीपक चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, गोपी चौरसिया, शिल्पा चौरसिया सहित काफी संख्या में चौरसिया समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया




