कौशाम्बी।
जनपद के तेरामील, काजीपुर स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल मे 5 अप्रैल 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नारायण स्वरूप फाउंडेशन के तत्वावधान मे आयोजित हो रहा है, जिसमें विभिन्न रोगो के विशेषज्ञ डाक्टर मरीजो की जांच और उपचार करेंगे।
कैंप मे स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात शिशु एवं छोटे बच्चो की बीमारियो के साथ-साथ जनरल सर्जरी से संबंधित समस्याओ का इलाज किया जाएगा। महिलाओ से जुड़ी समस्याएं जैसे स्तन मे गांठ, बच्चेदानी की गांठ, अंडाशय की गांठ एवं अन्य रोगो की जांच की जाएगी। इसके अलावा पित्त की थैली की पथरी, हर्निया, प्रोस्टेट, अपेंडिक्स और पाइल्स/फिशर जैसी समस्याओ के लिए भी परामर्श दिया जाएगा।
नवजात शिशुओ और बच्चो मे पीलिया, संक्रमण, समय से पहले जन्म, सांस की समस्या, निमोनिया, दस्त, खसरा, कुपोषण, टायफाइड और वायरल बुखार जैसी बीमारियो की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कैंप मे अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी व खून मे हीमोग्लोबिन की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जाएगी तथा मरीजो को दवाइयां भी मुफ्त वितरित की जाएंगी। साथ ही दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) एवं लेजर से होने वाले ऑपरेशन पर विशेष छूट भी दी जाएगी।
इस स्वास्थ्य शिविर मे डॉ. अंकित केशरवानी (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. वन्दिता ठाकुर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) और डॉ. शेफाली चंदा (जनरल सर्जन) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगो से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का लाभ उठाएं।
@public news@ DrRajeev Singh DrSoniya Singh
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया


