जनपद के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का 44 वाहिनी पी ए सी मेरठ हुआ ट्रांसफ़र, अपने उत्कृष्ट पुलिसिंग व्यवस्था के लिए कौशाम्बी वाशियो के दिलों में रहेगे स्मरणीय

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी।

जनपद के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अपने कार्यकाल में वह मिशाल दिखाया जो जनपद कौशाम्बी वाशियो एवं पुलिस महकमे में सदैव स्मरणीय बना रहेगा। आप ने जनपद की पुलिसिंग व्यवस्था को एक नईं पहचान दी खाकी का जो मानवीय चेहरा और पारदर्शी न्याय की मिशाल एवं डिजिटल जन सुनवाई की अनूठी पहल न केवल जनता और पुलिस के फासले मिटाए बल्कि आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को यकीन दिलाया की जिले का पुलिस अधीक्षक उनकी बात सुन रहा है अपराधियों के लिए काल और पीड़ितों के लिए ढाल बनकर आप ने जो बेदाग छवि बनाई वह सभी को प्रेरणा देता रहेगा। आप के कुशल नेतृत्व में सभी थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने साहस, सम्मान और पुलिस की छवि उच्च बनाए रखने में आप के साथ सहभागिता निभाकर जनपद का नाम रोशन किया और जनता के बीच गौरव हासिल किया तथा अपराधियों के आतंक को नेस्तनाबूद कर दिखाया यह प्रदर्शित करता है की सेनानायक यदि टीम को साथ लेकर कार्य करता है तो बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल निकलता है और सामूहिक गौरह की उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

ज्ञात हो कि निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का ट्रांसफर 44 वाहिनी पी ए सी मेरठ में हो गया है। उनके स्थान पर सत्य नारायण प्रजापत कौशाम्बी के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुए हैं।


रिपोर्ट- कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top