प्रयागराज एयरपोर्ट से बौद्ध सर्किट कौशाम्बी को जोड़ने वाली फोर लेन परियोजना कार्यवाहीं करन चौराहा सराय अकिल में चला बुलडोजर

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी। 

प्रयागराज एयरपोर्ट से बौद्ध सर्किट कौशाम्बी को जोड़ने वाली  फोरलेन सड़क परियोजना के अंतर्गत सड़क चौड़ी करण में बार बार नोटिस दिए जाने के उपरांत भी करन चौराहा सराय अकिल कौशाम्बी के कुछ लोगों ने अपना कब्जा नहीं हटाया जिससे सड़क बनाने में देरी हो रही थी इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। सराय अकिल क्षेत्र के करन चौराहे के पास सड़क निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया।

उप जिलाधिकारी चायल अरुण यादव की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई। प्रशासनिक टीम ने वर्षों से सड़क किनारे बने अवैध मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशांबी बौद्ध सर्किट तक बन रही फोरलेन सड़क के निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। करन चौराहे के पास लंबे समय से जमे अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की गई। उप जिलाधिकारी चायल अरुण यादव स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते नजर आए।

प्रशासन का कहना है कि यह फोरलेन सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और बौद्ध सर्किट को भी बढ़ावा मिलेगा।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया और अपनी आजीविका प्रभावित होने की बात कही।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top