कौशाम्बी के नए पुलिस अधीक्षक बने सत्य नारायण प्रजापत निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का हुआ ट्रांसफ़र मेरठ

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी।

पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें अब सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनके कार्यकाल के दौरान जनपद में कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली वहीं सत्य नारायण प्रजापत को कौशाम्बी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके आगमन से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और कार्यशैली देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण कर जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे नए एसपी के रूप में सत्य नारायण प्रजापत से जनपदवासियों को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा ।



रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top