CEIR पोर्टल अभियान में 83 चोरी/खोए मोबाइल हुए बरामद, वास्तविक स्वामियों किए गए वापस, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है, मोबाइल पाकर लोगों का कौशाम्बी पुलिस के नेतृत्व पर विश्वास

Kamta Prasad Chaurasiya
0





कौशाम्बी।

 पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी पुलिस ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के सभी थानों की पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी, गुमशुदगी व खोने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 83 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर थाना स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर व पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए मोबाइल बरामद किए। मोबाइल बरामदगी में थाना करारी (19 मोबाइल) प्रथम, थाना कोखराज (14 मोबाइल) द्वितीय और थाना सराय अकिल (13 मोबाइल) तृतीय स्थान पर रहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी राजेश कुमार द्वारा नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करना संभव है। आम नागरिक ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह अभियान कौशाम्बी पुलिस की तकनीक आधारित पुलिसिंग और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का मजबूत उदाहरण है।

रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top