पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड व वार्षिक निरीक्षण

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी।



30 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कौशाम्बी में सर्वप्रथम साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया।परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण भी किया गया।इस दौरान शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, आवासीय परिसर, क्वार्टर गार्ड, वाहन शाखा, स्टोर, कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के समय साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिसकर्मियों की वर्दी एवं उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया एवं उनके त्वरित समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top