कौशाम्बी ।
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक की जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के लिए किए जा रहे सर्वे की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष रेट्रोफिटिंग कार्य पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पोस्ट जिओ टैगिंग में फोटो स्पष्ट रहे, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने विकास खण्ड कौशाम्बी एवं सिराथू में रेट्रोफिटिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सहायक विकास अधिकारी (पं0) का तब तक वेतन रोकने के निर्देश दिए, जब तक रेट्रोफिटिंग का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों के अवशेष 22609 रेट्रोफिटिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आर.आर.सी. संचालन की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को सभी आर.आर.सी. सेन्टर का संचालन सुनिश्चित बनाए रखने एवं मुख्य विकास अधिकारी को समीक्षा कर विकास खण्डवार एस.ओ.पी. बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत बैठक में दिए गए निर्देश कि प्रत्येक ब्लॉक में 05-05 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर, उन ग्राम पंचायतों में कूड़ा गाड़ी (ई-रिक्शा) की व्यवस्था, कार्मिकों की उपलब्धता, ग्राम से निकलने वाले कूड़ा का आंकलन, यूजर चार्ज, आर.आर.सी. सेन्टर पहॅुचने वाला कूड़ा का आंकलन पंजिका में दर्ज कराने, विक्रय के लिए कबाड़ी से समन्वय आदि की अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान सहायक विकास अधिकारी (पं0) से कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाय तथा ब्लॉक के सभी ग्रामों को संतृप्त किया जाय। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के संचालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि सभी सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाय जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पुरखास में निर्मित प्लास्टिक यूनिट में 17.85 कुन्तल एवं ग्राम टेंवा में निर्मित प्लास्टिक यूनिट में 19.12 कुन्तल प्लास्टिक एकत्र किया जा चुका है, जिसमें प्लास्टिक का धुलाई व छटाई का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर बिक्रय की कार्यवाही प्रचलित है। वर्तमान में अन्य वेण्डरों से प्लास्टिक का बिक्रय करते हुए ओ.आर.एस. जनरेट किया जा रहा है। उन्होने बताया कि गोबरधन योजना के अन्तर्गत ग्राम बिदांव में स्थापित बायो गैस प्लान्ट से उत्पादित गैस से गौ-आश्रय स्थल, पुलिस चौकी एवं पंचायत भवन में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया


