प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने SIR में आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर जिलों में पदाधिकारी नियुक्त कर सम्बंधित कार्य का दायित्व सौंपा

Kamta Prasad Chaurasiya
0






 

कौशाम्बी।

चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में कराए जा रहे SIR की जिला स्तर पर निगरानी हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति के उपरान्त उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की संलग्न जिला स्तरीय कमेटी का गठन गया है जो SIR की गतिविधियों के सम्बन्ध में स्थानीय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे! जिससे मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके ! 


इस प्रक्रिया में कौशाम्बी जनपद के प्रभारियों के नाम••••


1- विजय प्रकाश जी (पूर्व विधायक चायल)

2- राजेन्द्र त्रिपाठी जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष )

3- नुसरत सलमान सरवर (पूर्व अध्यक्ष कौशाम्बी)

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी है और चुनाव द्वारा चलाए गए SIR प्रक्रिया में हो रही अनियमित्ताओं को इनकी निगरानी में समय रहते उसे ठीक किया जा सकेगा और SIR प्रक्रिया में तमाम लोगों हो रही दिक्कतों से राहत मिलेगी.! 

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई जिसमें प्रमुख रूप से जिला संयोजक राजेश साहनी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम,अलकमा उस्मानी, आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी,नैय्यर रिजवी,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,शशि त्रिपाठी,शशि मिश्रा,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नौशे आलम, सुरेन्द्र सरोज,समर सरोज आदि ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी.।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top