कौशाम्बी।
जिलाधिकारी अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने माघ मेला 2026 के दृष्टि गत आज विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।दर्शनार्थियों एवं स्नानार्थियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जगह जगह उनके रहन सहन की व्यवस्था यातायात व्यवस्था सुगम एवम उसमें किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी कड़ी में कोखराज क्षेत्र के कोखराज बाईपास व सकाड़ा तिराहा का निरीक्षण किया गया।
यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली की समीक्षा एवं
पुलिस सहायता केंद्र का भी निरीक्षण, मौके पर किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया
जाम की स्थिति न बनने देने और श्रद्धालुओं को सुविधा देने पर विशेष जोर,संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी के निर्देश यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के आदेश
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को
सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए ।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया


