पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ऑनलाइन संवाद की प्रभावी पहल

Kamta Prasad Chaurasiya
0


  

कौशाम्बी।

 जनपद में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कौशाम्बी में तथा जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित किया जा रहा है।

इस ऑनलाइन संवाद के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण नियमानुसार हो तथा फरियादी को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ऑनलाइन माध्यम से की जा रही इस कार्यवाही के फलस्वरूप फरियादियों को त्वरित सुनवाई, पारदर्शिता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो रहा है। साथ ही पुलिस-जनसंपर्क में मजबूती आने के साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है। यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में तकनीक का  उपयोग करते हुए फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराया जा रहा है।



रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top