NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ बनारस में हुई अभद्रता के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी।

आज मंझनपुर में कांग्रेसियों ने अपने कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया ।  प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य ये रहा कि विगत 11 जनवरी को वाराणसी में SIR और वोट चोरी एवं मनरेगा का नाम बदले जाने का विरोध NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ता और पदाधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया है इसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ मंझनपुर में इसका विरोध दर्ज किया गया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी,संगठन की ताकत है जिस प्रकार से NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जी के साथ पुलिस से दुर्व्यवहार किया है उसकी हम घोर निंदा करते हैं.! पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इनके   गलत कार्यों को जनता के प्रति हमेशा उजागर करने का काम करता रहेगा.! इसके बाद जिला उपाध्यक्ष व मनरेगा कार्यक्रम के को आर्डिनेटर मोहम्मद अकरम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के प्रति जो सरकार और पुलिस का व्यवहार है उससे जनता पूरी तरह से समझ चुकी है कि यह सरकार पूर्व में लागू योजना का नाम बदलती है  वर्तमान भाजपा सरकार को न महंगाई से मतलब है और न ही बेरोजगारी से केवल नाम बदलने का काम करती है ! इसके बाद नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ निरन्तर अपराध बढ़ रहा है भाजपा सरकार नारा देती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन नारा हकीकत में एकदम खोखला है.! वरिष्ठ नेता व SIR के जिला को आर्डिनेटर राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकता जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ता है लेकिन ये सरकार अपनी मनमानी के दम पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन हमारा एक एक कार्यकर्ता किसी से डरने वाला नहीं है!

प्रदर्शन में मुख्य रूप जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,नैय्यर रिजवी,राम सूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,अर्श खुर्शीद,शशि मिश्रा,आबिदा बेगम, सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद,डाक्टर मोहम्मद नईम,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप पटेल,नेवादा ब्लाक अध्यक्ष रावेंद्र सिंह यादव,सिराथू ब्लाक अध्यक्ष रामप्रकाश पंडा, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष करारी,शकील अब्बास,चरवा नगर अध्यक्ष निक्की पाण्डेय,नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव,दुर्गेश यादव, कैलाश केसरवानी, कल्लू पाण्डेय,महेंद्र मिश्रा,मोहम्मद मिज़ान,तबरेज अहमद,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,नोखे लाल यादव,बेलाल हसन,नौशे आलम,रमेश यादव,सोनी देवी,महारानी देवी,निर्मला देवी,प्रीति,शोभा,निर्मला,प्रेमा देवी, मीना देवी,श्याम कली,लालती देवी,रूपा देवी,सीता देवी,केशपति,मोहम्मद शरिक, मोहम्मद असद,मोहम्मद शाद,आलोक त्रिपाठी, बिफई लाल,इंद्रपाल गौतम,अमर पाल,राहुल यादव,आयुष यादव,चेतन यादव,विकास यादव, अनिरुद्ध तिवारी, अनुराग यादव,सहित सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top