कौशाम्बी।
सराय अकिल क्षेत्र के बेनीराम कटरा स्थित हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा भजन कीर्तन पुजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी भोज का भंडारा आयोजित हुआ जिसमें सब को खिचड़ी प्रसाद के रूप में परोसा गया। इस दौरान राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से सभी का आदर सत्कार किया एवं प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता एवं मँझन पुर पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार फौजी , मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नन्दन मिश्रा, जिला मंत्री उमेश चन्द्र केशवानी शक्ति केन्द्र संयोजक कामता प्रसाद चौरसिया सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सम्मिलित हुए व राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों व उपस्थित जन समूह को मकरसंक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी एवं आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
इस दौरान अतिथियों का हनुमान दल के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं प्रभु श्री राम का छाया चित्र देकर स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा सम्पूर्ण चायल क्षेत्र मेरे लिए मेरा परिवार है आप के हर सुख दुःख में मै सदैव शामिल रहा हूं और रहूंगा भी क्योंकि आप अपने है आप लोगो ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है वह मेरे दिल में सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दौरान राहुल मिश्रा, सौरभ गुप्ता, अरविन्द केशवानी, हितेश ब्यास विपिन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया




