कौशाम्बी।
आज कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत सिराथू विधानसभा के बिछौरा गांव और चायल विधानसभा के मितवापुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों के बीच मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में अपनी बातों को रखा गया जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा महात्मा गांधी के नाम से भाजपा सरकार को लगता है डर ! भाजपा जनता को गोडसे के आर्दशों पे चलने को कर रही मजबूर लेकिन हम कांग्रेसजन इनकी गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे.! महात्मा गांधी सदैव पूज्यनीय रहेंगे.! इसके बाद मनरेगा कार्यक्रम के को आर्डिनेटर एवं जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा महात्मा गांधी के विचारों और डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा बनाए गए संविधान से चलती है हम जनता के अधिकार की लड़ाई गांधीवादी तरीके से लड़ते रहेंगे। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी ने कहा कि राज्य सरकारे कर्ज में डूबी है जब मनरेगा को 10% राज्य सरकार को देना तब वह नहीं दे पाई तो अब 40% कैसे दे पाएगी भाजपा केवल जनता को भ्रम में रखकर अपना मतलब साधती है!
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,शहनाज अली,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, एडवोकेट यशदान हम्माद,कफील अहमद, मशकूर अहमद,मोहम्मद शरिक,गुलफाम नकवी,दीपक शर्मा,सीमा देवी,रंजना देवी,मोहम्मद मिज़ान,प्रभावती देवी,सुशीला देवी,नरेश कुमार,अमर पाल,सोमनाथ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया



