सी एच सी आलम चन्द्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, विधायक पूजा पाल ने किया वाटर कूलर का शुभारंभ

Kamta Prasad Chaurasiya
0




 कौशाम्बी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आलमचंद में 31 जनवरी 2026 को एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय विधायक पूजा पाल, तहसील चायल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पूजा पाल ने फीता काटकर 500 लीटर क्षमता के वाटर कूलर का शुभारंभ किया, जिसे उनकी विधायक निधि से CHC आलमचंद एवं PHC मूरतगंज के लिए उपलब्ध कराया गया है। विधायक ने निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारु रूप से संचालित की जाएँ। उन्होंने शीघ्र ही जनरेटर उपलब्ध कराने की भी बात कही।

कार्यक्रम में धर्मराज मौर्य, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी,

डॉ. संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,

डॉ. कुश शर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,

डॉ. अजय कुशवाहा एवं

डॉ. हिमप्रकाश मणि उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मेले में मानसिक स्वास्थ्य, एनसीडी, परिवार नियोजन, नेत्र जांच, एएनसी, कुष्ठ रोग, टीबी, फाइलेरिया, टीकाकरण, आयुष्मान भारत, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण, लैब जांच, आरबीएसके, डेंटल ओपीडी एवं गायनी ओपीडी से संबंधित काउंटर लगाए गए। विधायक, सीएमओ एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी काउंटरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा 11 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, बच्चों को स्कूल बैग, दिव्यांगजनों को पोषण पोटली वितरित की गई। साथ ही भर्ती मरीजों को फल की टोकरी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में मूरतगंज ब्लॉक के समस्त सीएचओ, एएनएम, आशा एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top