मनरेगा योजना गरीबों की ताकत: मोहम्मद अकरम

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी।

आज जनपद कौशाम्बी के चायल विधानसभा अन्तर्गत ग्राम पंचायत इमामगंज में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार मनरेगा कार्यक्रम के को आर्डिनेटर मोहम्मद की उपस्थिति में चौपाल लगाकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना गरीबों , मजलूमों की ताकत है लेकिन सरकार इस योजना का नाम बदलकर जनता को भ्रम में रखकर इस योजना को समाप्त करना चाहती है लेकिन हमारा यह कर्तव्य है कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए गए गरीबों की हितकारी योजना को सुरक्षित रखें.!इस दौरान कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद ने बताया कि मनरेगा ही नहीं बल्कि हमारी सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाने के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जिसे भाजपा सरकार ने या तो निजीकरण कर दिया या फिर नाम बदलकर धीरे से समाप्त कर दिया ! इसके बाद बबलू पासी ने बताया कि सरकार के पास धर्म और जाति के अलावा कोई जनमुद्दा नहीं है लोगों को उलझाकर उनसे उनका अधिकार छीन लेती है लेकिन अब समय समीप है आगामी चुनावों में हम इन्हें अपने मत से जवाब देंगे.!

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप विश्वकर्मा,मोहम्मद मोईन,सुमित कुमार,कमल विश्वकर्मा,मोहम्मद,शरिक,मोहम्मद सैफी,अनिल कुमार,मोहम्मद सैफी,असद अहमद,नरेश यादव,मोहम्मद मिज़ान,दिलीप पासी,राघव लाल,बिल्लू अहमद आदि उपस्थित रहे ।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top