कौशाम्बी ।
सराय अकिल थाना पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज पुलिस प्रशासन ने एक व्यापक, प्रभावशाली और प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डी पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सराय अकिल में आयोजित किया। जिसमें सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और भावी पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा यह अभियान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल वीर प्रताप सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में संचालित किया गया पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर करन चौराहा स्थित डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम की सबसे प्रभावशाली प्रस्तुति रही नुक्कड़ नाटक “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के भयावह और हृदयविदारक परिणामों को जीवंत रूप से दर्शाया गया। नाटक के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनना, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और मोबाइल फोन का प्रयोग कैसे कुछ ही पलों में खुशहाल परिवारों को तबाही की कगार पर ला सकता है इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव, उप निरीक्षक लखनलाल, कांस्टेबल जयभीम एवं महिला आरक्षी पूजा पटेल ने छात्रों से सीधा संवाद किया और यातायात नियमों की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया। पुलिस टीम ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता व आसपास के लोगों को भी सुरक्षित सड़क व्यवहार के लिए प्रेरित करें पुलिस अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है।” यदि आज के छात्र जागरूक होंगे, तो आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से बड़ी कमी आएगी कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया यह अभियान न केवल सराय अकिल, बल्कि पूरे कौशाम्बी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की गंभीरता संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है।
इस दौरान प्रबंधक डाक्टर भीष्म सिंह, डायरेक्टर सौरभ सिंह प्रिंसपल
नरेन्द्र कुमार पांडेय सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ छात्र छात्राएं एवं पुलिस बल के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया



