कांग्रेस का हाथ मजदूरों के साथ : विजय प्रकाश

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी।

आज जनपद कौशाम्बी के चायल विधानसभा अन्तर्गत महंगांव में सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर स्मरण किया गया इसके बाद मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में व जोनल कॉर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश की मौजूदगी में इस अभियान के तहत चौपाल लगाकर लोगों को मनरेगा योजना से सम्बंधित जानकारियों से अवगत कराया गया इस दौरान विजय प्रकाश ने अपने व्यक्तव्यों में कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस पार्टी के द्वारा गरीब मजदूरों के लिए लाई गई योजना थी वर्तमान भाजपा सरकार की आदत बन गई है पूर्व में लागू की योजनाओं का नाम बदल कर अपना मतलब साधने का ! कांग्रेस के समय में जनउद्धार का कार्य किया जाता था कांग्रेस ने जनता लिए तमाम कार्य किए  जैसे स्वतंत्रता के बाद भारत के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य,और कृषि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्य कार्यों में हरित क्रांति, श्वेत क्रांति,1991 के आर्थिक उदारीकरण, IIT/IIM की स्थापना की.! इसके बाद जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी ने अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास: 1991 में आर्थिक सुधार (उदारीकरण, निजीकरण) शुरू किए, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। और मनरेगा, पंचायत राज व्यवस्था को मजबूती और RTI जैसे कानून लाकर आम नागरिक को सशक्त बनाया। तत्पश्चात SIR को आर्डिनेटर नुसरत सलमान सरवर ने बताया कि आज देश की संपत्तियां जिसे कांग्रेस ने बनाया उसे भाजपा सरकार बेच रही है और अगर उसे समय मिला तो योजनाओं को नाम बदल कर उसे भी समाप्त करने के फिराक में है लेकिन इस चौपाल के माध्यम से यह संदेश देना चाहता हूं कि जनता अब भाजपा के गलत नीतियों के बारे में जान चुकी है पुनः अब जनता विश्वास और उम्मीद के साथ कांग्रेस की तरफ देख रही है जनता खुद अपने मत का प्रयोग कर भाजपा की विदाई सुनिश्चित करेगी.! तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को जननायक' के रूप में जाना जाता है। सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति, कर्पूरी ठाकुर को 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हबीब अहमद (हाफिज जी)  मुनव्वर अली,मोहम्मद अदीब,मोहम्मद आसिफ,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,मोहम्मद हमजा,अयाज अहमद,विमलेश,जगन्नाथ विश्वकर्मा,मोहम्मद मशकूर,मोहम्मद मुजीब,जफर,रानी देवी,गीता देवी, केशपति, कंधई लाल,गुड्डू,सोहती देवी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top