पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में आज नेवादा ब्लाक के बसुहार ग्राम सभा में संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया द्वारा भारतीय थल सेना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि चायल तहसीलदार पुष्पेंद गौतम एवं कर्नल राम आसरे सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि मँझन पुर पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार फौजी रहे।
कार्यकम की शुरुआत भारत माता की जय वन्दे मातरम् के जय घोष के साथ की गई ।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वीर नर नारियों एवं पूर्व सैनिक काफी तादात में उपस्थित रहे जिनका अतिथियों द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान उपस्थित पूर्व सैनिको ने अपने विचार सांझा किया और मिल कर ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया जिससे आपसी संपर्क बना रहे और सुख दुःख में एक दूसरे का सहयोग किया जा सके।
अपने सम्बोधन में पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार फौजी ने कहा आप सब मेरा परिवार है आप के इस भाई को माननीय मोदी जी एवं योगी जी ने जन प्रतिनिधि बनाया है मै भी आप के बीच सेवा दिया हूँ और हर सैनिक के कार्यों से वाकिफ हूँ आप की कोई समस्या हो आप मुझसे मिलकर सांझा कर सकते है मै आप के सहयोग के लिए तैयार रहूंगा।
तहसीलदार पुष्पेन्द्र गौतम ने कहा कि आप की जो भी समस्या हो आप मुझसे मिलकर बताए मै अवश्य ही आप की समस्याओं का निराकरण करूंगा।
इस अवसर पर प्रेस एवं मीडिया के पत्रकार बंधुओं को भी संगठन द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही संगठन द्वारा नेवादा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया जिसमे काफी लोगों ने डाक्टरों से परामर्श कर दवा प्राप्त किया।
कर्नल राम आसरे सिंह पटेल ने कहा कि आप लोगो की पेंशन, कैंटीन स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं आती है जिनका अधिकारियों के माध्यम से निराकरण कराया गया है जिसकी जो और समस्या हो वह अवगत कराए निराकरण करवाया जाएगा।
कार्यकम के आयोजक संगठन के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।
ज्ञात हो कि इस दौरान ग्राम प्रधान तीरथ सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश नन्दन मिश्रा,सूबेदार रमेश बहादुर सिंह, सूबेदार मदन सिंह, संजीव कुमार चौरसिया, कामता प्रसाद चौरसिया,भैया लाल यादव, नियाज़ अहमद, बेदशिरा पांडेय, हसीन अहमद, तूफैल अहमद, मुन्ना लाल यादव, अनन्त राम त्रिपाठी, अनिल कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट। कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया










