कौशाम्बी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केंद्रों में नियुक्त मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संबंधित कर्मियों को मिशन शक्ति केंद्र के मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) के संबंध में वीडियो के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को I-Got पोर्टल पर उपलब्ध 21 विशेष प्रशिक्षण वीडियो दिखाए गए। इन वीडियो के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्र के संचालन, पीड़ितों से व्यवहार और कानूनी प्रक्रियाओं की बारीकियों को समझाया गया।
इस दौरान मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों के संवेदनशील निस्तारण, जागरूकता गतिविधियों के संचालन, अभिलेखों के संधारण, पोर्टल पर कार्यवाही, तथा शासन द्वारा निर्धारित SOPs के प्रभावी अनुपालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में संचालित सभी मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं एकरूप बनाना है ।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया


