हर शोषित, गरीब मजलूम की आवाज है प्रियंका गांधी=गौरव पांडेय

Kamta Prasad Chaurasiya
0





कौशाम्बी।

आज नगर पंचायत चरवा में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के आवास पर राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल,फल,मिठाई वितरित कर धूम धाम से मनाया गया इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज हमारी नेता आधी आबादी की बुलंद आवाज प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन है और हमने इसे जरूरतमंदों के साथ मनाया और यह संकल्प लिया कि संविधान बचाओ महापंचायत,मनरेगा बचाओ संग्राम ,SIR, सेवा और बलिदान के 140 वर्ष ,पंचायत चुनाव 2026,MLC चुनाव 2026,रमाबाई मैदान रैली यह कार्यक्रमों में हम सभी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच उतरेंगे.! और इस योजना को सुरक्षित और संरक्षित रखेंगे.!इसके बाद जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि प्रियंका गांधी हर कमजोर,शोषित नागरिकों की शसक्त आवाज हैं और हम सभी अपनी नेता के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं ! तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी ने कहा कि .. प्रियंका गांधी जी देश की हर शोषित वंचितों की आवाज हैं व समय समय पर सदन में गरीबों के हक और जरूरतों के प्रति सरकार को सही रास्ता दिखाती हैं लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार चंद उद्योगपतियों के बारे में सोचती है न कि देश की जनता के बारे में.! यह बहुत ही दुखद है।।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला ने किया ।

इस दौरान कार्यक्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,सेवादल अध्यक्ष जमशेद अहमद,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,नौशे आलम,तबरेज अहमद,मोहम्मद शरिक, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय हिमांशु केशरवानी,गुलज़ारी लाल केशरवानी ,बड़का रैदास, राकेश पाल,प्रवीण पाण्डेय,रामजी सेन,राजाबाबू यादव,नथई पासी,राकेश रैदास,लखन लाल पासी,फूलन देवी,केतकी देवी, नत्थी देवी,जोखन देवी,सरिता देवी , राजुला सेन,समर सिंह,अजीत यादव,भोला यादव,रामलखन पासी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.।



रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top