कांग्रेस के जनपद स्तरीय मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर बनाए गए मोहम्मद अकरम

Kamta Prasad Chaurasiya
0




 कौशाम्बी 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्तुति पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के द्वारा चलाए  ' मनरेगा बचाओ संग्राम ' कार्यक्रम का कौशाम्बी जिले से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम को को-ऑर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसपर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने मोहम्मद अकरम को यह जो जिम्मेदारी सौंपी है जिसका हम सभी स्वागत करते है भाजपा सरकार केवल नाम बदलने का कार्य कर रही है उसके पास और कोई कार्य नहीं है मनरेगा जैसी योजनाएं जो कि कांग्रेस लाई थी उसे भी यह सरकार नाम बदल कर गलत संदेश देना चाहती है हम सभी पार्टी द्वारा आगामी मनरेगा से सम्बन्धित कार्यक्रमों को कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.! इसके बाद जिला संयोजक राजेश ने बधाई देते हुए कहा कि  पार्टी जिलेवार प्रभारियों को यह आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी है हम मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में सड़क से लेकर विधानसभा का अपना विरोध दर्ज कराएंगे.! 
नव नियुक्त को ऑर्डिनेटर मोहम्मद अकरम को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,राजेंद्र त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर,जिला उपाध्यक्ष कौशलेश द्विवेदी,नैय्यर रिजवी अलकमा उस्मानी,NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी,जिला महासचिव शशि त्रिपाठी, सुरेन्द्र शुक्ला,शशि मिश्रा,सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद,भाई मिजान,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,तबरेज अहमद,वाजिद जमीर,मोहम्मद अफकार,मोहम्मद शारिक दीपक शर्मा,सुरेंद्र सरोज,राकेश यादव राहुल यादव, ज्ञान देव भारती आदि बधाई दी ।

रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top