डीएम के आदेशानुसार अधिकारियों ने सी एच सी सराय अकिल, कनैली, व सिराथू का किया रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण

Kamta Prasad Chaurasiya
0






कौशाम्बी।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशेक कुमार व उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल (एफ.आर.यू.) एवं जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर नीरज कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू (एफ.आर.यू.) तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार व जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली (एफ.आर.यू.) का आकस्मिक निरीक्षण कर रात्रिकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।   ज्ञात हो कि अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण में अस्पताल में इमरजेंसी चिकित्साधिकारी की सुविधा, प्रसव की सेवा एवं लैब टेस्ट की 24×7 की सुविधा, सी. सेक्शन की सुविधा, ठंड के दृष्टिगत मरीजों के लिए वार्ड में हीटर की सुविधा, मरीजों के साथ व्यवहार एवं मरीज के लिए आर.ओ. पानी की सुविधा को देखा गया, इन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्थाएं ठीक पाई गई ।

     रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top