देश की प्रेरणा है महात्मा गांधी : गौरव पांडेय

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 

कौशाम्बी।

आज महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर जनपद कौशाम्बी के चायल विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत चरवा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं 2 मिनट का मौन रखने के उपरांत कहा कि बापू आधुनिक इतिहास की एक प्रसिद्ध हस्ती हैं। भारत में "राष्ट्रपिता" के रूप में विख्यात गांधी के जीवन और कार्यों ने विश्व पर गहरा प्रभाव डाला है। वे अहिंसा और सत्य के प्रति समर्पित थे। दलितों के अधिकारों और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया और अस्पृश्यता (छुआछूत) को खत्म करने की वकालत की! देश गांधी जी के आदर्शो और उनके विचारों पर चलेगा!

इसके बाद जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी ने बताया कि गांधी जी ने 'सत्य और अहिंसा' के सिद्धांतों पर आधारित शांतिपूर्ण विरोध और सविनय अवज्ञा (जैसे दांडी मार्च, असहयोग आंदोलन) के तरीकों से अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। तत्पश्चात राम हर्ष पाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने गाँवों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्वशासन (ग्राम स्वराज) की स्थापना पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज़िला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय बाबूजी सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,अशोक पाण्डेय सभासद,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,हरिश्चंद्र सिंह,सुभाष,शरदेंदु नारायण,सचिन सिंह,बड़का रैदास,लवकुश पाण्डेय,राम जी,सौरभ पाण्डेय,हीरा यादव, पुरषोत्तम पासी,अनिल रैदास,मुन्नू रैदास,सहित ग्राम वासी मौजूद रहे ।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top