कौशाम्बी ।
विकास खण्ड नेवादा क्षेत्र में ग्राम सभा बसुहार स्थित गोरैया बाबा प्रांगण में 51 कुण्डीय विष्णु महा यज्ञ आयोजन किया जा रहा l जिसमें दूर-दराज से आए हुए कुशल कारीगरों द्वारा 14 जनवरी से मण्डप छाजन एवं छप्पर बनाने का कार्य जोरो से चल रहा है l इस कार्य को 7 फरवरी तक पूरा करके दे देना है l क्योंकि दिनांक 08 फरवरी 2026 दिन रविवार प्रातः 10 बजे गोरैया बाबा प्रांगण से शोभा यात्रा,गंगा पूजन व कलश यात्रा फतेहपुर घाट के लिए निकलेगी, 09 फरवरी 2026 दिन सोमवार को यज्ञ मण्डप प्रवेश व यज्ञिक कर्मकाण्ड प्रारंभ होगा जो दिनांक 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं सार्वजनिक हवन के साथ समापन किया जाएगा l वहीं पर 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को विशाल भंडारा व महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा l
धर्म महात्म :
धनात्धर्मः तत: सुखं- धन से धर्म, धर्म से आत्मसुख के प्राप्ति होती है l यतो धर्मः ततो जयः- जहां धर्म है वहीं जय विजय दोनों है l
धर्मों रक्षति रक्षित:- जो अपने सनातन धर्म नीति,कुल धर्म नीति राज धर्म नीति,दंपति धर्म नीति आदि की रक्षा करता है, धर्म उसका कल्प कल्पान्तर,युग युगान्तर,जन्म जन्मांतर तक अनंत बार रक्षा करता है l
बरनत छवि जह तह सब लोगू l अवसि देखिए देखन जोगू l l
श्रृंगी ऋषि वशिष्ठ बोलावा l पुत्र काम शुभ यज्ञ करावा l l
प्रिय सज्जनों प्राचीन काल से हमारे संत मनीषी लोग विश्व कल्याण हेतु सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु धर्म का सहारा लेते आये है l और धर्म का मूल आधार यज्ञ है इसलिए आप सभी धर्मानुरागी बंधुओं से अनुरोध है कि उपरोक्त शुभ अवसर पर पधार कर अपने मानव जीवन को धन्य एवं कृतार्थ करें l इस यज्ञ स्थल पर जिस सज्जन को यजमान बनना है वो लोग इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं l 📱9794 473813, 9453271204 सुदूर से आए हुए बड़े-बड़े संत विद्वानों साध्यवियों के मुखार विन्द से दोपहर 2: बजे से सायं 7: बजे तक सत्संग व प्रवचन का पूर्ण लाभ मिलेगा l
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया


