कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 


कौशाम्बी।

आज मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने की तत्पश्चात मुख्यातिथि जोनल कॉर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश जी मौजूद रहे और पार्टी के जिला संयोजक राजेश साहनी भी इस बैठक में सम्मलित हुए.! तदोपरांत संगीता कोरी ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर अपने सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय व पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश की मौजूदगी में कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की.! इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के द्वारा पूरे प्रदेश के जनपदों में SIR निगरानी समिति के लिए प्रभारियों के रूप में जिम्मेदारी दी गई जिसमें जनपद कौशाम्बी से पूर्व विधायक विजय प्रकाश,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी व पूर्व अध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है इसके बाद जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने नवनियुक्त प्रभारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ! तत्पश्चात विजय प्रकाश ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि पंचायत चुनावों से लेकर आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं ऐसे में आप सभी अभी से अपने अपने बूथों को मजबूत करते हुए आमजन को कांग्रेस की सफल नीतियों और देश हित में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें और बताएं कि वर्तमान भाजपा सरकार किस तरह से देश की जनता को छलने का कार्य कर रही है प्रमाण आपके सामने है जैसे महंगाई,बेरोजगारी,स्वास्थ्य,शिक्षा के सवाल का जवाब भाजपा के पास नहीं है इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी का एक एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार है देश और प्रदेश की जनता जान चुकी है कि वर्तमान भाजपा सरकार अपने हर कार्य में असफल है और लोगों के वोट चोरी कर सत्ता में बनी हुई है लेकिन यह अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है ! इसके बाद जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा चुनावों के साथ चुनाव आयोग के द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे SIR प्रक्रिया पर भी हमें अपनी निगाह बनाए रखनी है कि किसी भी वोटर का वोट न कटने पाए ताकि हर एक वोटर अपने वोट का सही इस्तेमाल कर अपने भविष्य को संवारने में महत्त्वपूर्ण योगदान निभा सके.! पूर्व अध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर ने कार्यक्रम में आईं सभी महिलाओं को साल पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि आज देश का युवा बेरोजगार है किसान परेशान है देश में महंगाई अपनी चरम सीमा पार कर चुकी है  लेकिन भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है ! ऐसे में हम सभी पूरी ताकत के साथ आगामी चुनावों में जनता का विश्वास जीतेंगे और यह भरोसा दिलाएंगे कि आने वाली कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी ।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी,राजेंद्र त्रिपाठी,राम सूरत रैदास,राजनारायण पासी,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,संतोष शुक्ला,शशि त्रिपाठी,शशि मिश्रा,आसिफ अल्वी,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष शकील अब्बास,भरवारी नगर पालिका के अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद,बेलाल अहमद,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,रमेश चंद्र केशरवानी,नोखे लाल यादव,सुरेंद्र कुमार कमलेश मिश्रा,आबिदा बेगम,सोनी देवी,महारानी देवी,निर्मला देवी,प्रीति,शोभा,निर्मला,प्रेमा देवी, मीना देवी,श्याम कली,लालती देवी,रूपा देवी,सीता देवी,केशपति,अवधेश कुमार,बाबू लाल,छोटे लाल,इंद्र पाल,नरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top