प्रयागराज।
नए साल के स्वागत में जहाँ पूरी दुनिया जश्न मनाने में उत्साहित रही, वहीं प्रयागराज स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में नववर्ष का उत्सव भव्य उल्लास एवं धूम धाम से मनाया गया । यह कार्यक्रम अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया जिसमें हॉस्पिटल स्टाफ सहित इष्ट मित्रो एवं परिजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंच पर भक्ति और कला का अनोखा मिलन दिखाई दे रहा था।
कार्यकम की मुख्य आकर्षण
👉🏻गणेश वंदना एवं विष्णु आराधना: आध्यात्मिक शुरुआत ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।
👉🏻 नृत्य एवं गायन: भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य और नववर्ष स्वागत गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
👉🏻स्टाफ की प्रतिभा: डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग स्टाफ और तकनीशियनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह साबित किया कि वे केवल इलाज में ही नहीं, बल्कि कला में भी निपुण हैं।
👉🏻समारोह का मुख्य आकर्षण कौशांबी के स्थानीय कलाकार जीतू पीके रहे। अपनी अद्भुत कला से उन्होंने जानवरों, पक्षियों, फिल्मी सितारों और राजनेताओं की आवाज़ें निकालकर सभी को लोटपोट कर दिया। संस्थान द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की इस पहल की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।
कुशल संचालन और मार्गदर्शन
कार्यक्रम का सफल संचालन एंकरिंग एग्जाम योग ऑनलाइन कोचिंग के डायरेक्टर डॉ. अरविंद सिंह एवं डॉ. राजीव सिंह (डायरेक्टर, नारायण स्वरूप हॉस्पिटल) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उनके ओजस्वी सम्बोधन और कुशल प्रबंधन ने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का जोश बनाए रखा।
👉🏻तनाव मुक्त कार्यशैली पर जोर
संस्थान के प्रबंधन ने इस आयोजन के पीछे एक बेहद मानवीय उद्देश्य साझा किया। उन्होंने बताया कि "हमारे कर्मचारी साल के 365 दिन, 24 घंटे मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य उन्हें मानसिक तनाव और अवसाद (Depression) से दूर रखना, रिफ्रेश करना और नई सकारात्मक ऊर्जा से भरना है।"
सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
डॉ. राजीव सिंह ने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हुए एक गंभीर सामाजिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज के लिए वायु, जल और मृदा प्रदूषण से बचना अनिवार्य है। उन्होंने हर नागरिक से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
सामूहिक भोज और परस्पर शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी और सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया



