कौशाम्बी ।
आज सराय अकिल थाना परिसर में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र से दर्जनों फ़रिवादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रक्खा जिसको उपजिलाधिकारी अरुण कुमार एवं थाना प्रभारी सराय अकिल वीर प्रताप सिंह ने गम्भीरता पूर्वक पढ़ा और समस्याओं को सुना। इस दौरान राजस्व भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए और कुछ का सुनवाई के दौरान ही हल करवा दिया गया।उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने फरियादियों को भरोसा दिलाया भय मुक्त हो कर वह अपनी समस्या बताए उसका निष्पक्ष समाधान करवाया जाएगा ।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया


