कौशाम्बी।
नेवादा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसुहार वाले काफी सालों से अनेक समस्याओं से जूझता रहा है जिनमें से ग्राम सभा क्षेत्र में एक अंत्येष्ठि स्थल बनाने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा कई सालों से बराबर की जाती रही है। वर्तमान ग्राम प्रधान तीरथ राज सिंह ने जब से प्रधानी संभाली है तब से ग्राम सभा के लोगों के साथ मिलकर विचार विमर्श कर अनेक समस्याओं का निराकरण करवाया है ग्राम सभा के लोगों के मांग और आवश्यक जरूरत को देखते हुए शासन से एक अन्त्येष्टि स्थल निर्माण प्रस्ताव के मंजूरी करवा कर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है और क्या कमियां रह गई है इसी के मद्देनजर आज सम्भ्रांत लोगों के साथ मौके पर जा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और बाकी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
अन्त्येष्टि स्थल बनने से ग्रामीणो को अंतिम संस्कार मे होने वाली परेशानियो से राहत मिलेगी। ग्रामीणो ने ग्राम प्रधान तीरथ राज सिंह द्वारा ग्राम सभा के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया


